आशा कार्यकत्रियों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 हफ्ते से धरने पर। मंत्री रेखा आर्या के बयान पर भड़के।

 


आशा कार्यकत्रियों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 हफ्ते से धरने पर। मंत्री रेखा आर्या के बयान पर भड़के।

रिपोर्टर -  सुरेंद्र सिंह रावत

मानदेय बढ़ोत्तरी समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अल्मोड़ा में 3 हफ्ते से अधिक समय से धरने में बैठी आशा कार्यकत्रियों ने विगत दिनों रेखा आर्या द्वारा दिये बयान के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें अपना बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपना बयान वापस नही लेती तो सभी आशा कार्यकत्रिया उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगी।

अल्मोड़ा के गांधी पार्क में लंबे समय से धरने में बैठी आशा कार्यकत्रियों ने आज रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि पिछले दिनों प्रदेश की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने बयान देते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियों से ज्यादा काम आंगनबाड़ी की कार्यकत्रिया करती है। उनके इस बयान से आशा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।  उन्होंने कहा कि एक महिला होकर इस तरह की बयान देना उन्हें शोभा नही देता है। उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत अपने इस बयान को वापस लिया जाना चाहिए।


0/Post a Comment/Comments

Follow Us