आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

 आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है मानदेय, 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद





 देहरादून: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तराखंड में भी आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। राज्य  सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है

 उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹12000 प्रति माह किए जाने के बाद उत्तराखंड में भी इसी तर्ज पर मांग करने की चर्चा शुरू है। प्रस्ताव के अनुसार उत्तराखंड में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय 10000 से 12000 या इससे अधिक किया जा सकता है। वहीं सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी में भी प्रस्तावित है।


मौजूदा व्यवस्था के तहत वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 9300 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय 5250 प्रतिमाह है। 2021 में मानदेय बढ़ोतरी के बाद से यही व्यवस्था लागू है। 


महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हितों के लिए पूरी तरह सहज है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है और अब एक बार फिर मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

यदि अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us