150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन। 19 वर्षीय चालक की मौत
उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड की ओर पेयजल की टंकियां लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पेयजल टंकियां लेकर जा रहा था वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UK07CA-9825 में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड की ओर जा रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर थोला से लगभग छह किलोमीटर आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा
युवा चालक की मौके पर मौत
हादसे में चालक सूरज (19 वर्ष) निवासी जनपद टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।


एक टिप्पणी भेजें