बढ़ते सिलेंडरों के दामों व मंहगाई पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के समीप दिखाया आक्रोश, फूंका केंद्र सरकार का पुतला।

 बढ़ते सिलेंडरों के दामों व मंहगाई पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के समीप दिखाया आक्रोश, फूंका केंद्र सरकार का पुतला।

 

पौड़ी में देश व प्रदेश में बढ़ रहे रसोई गैस के दाम व बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुखसाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के समीप आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार के चलते देश व प्रदेश में रोजमर्रा के काम में आने वाली चीजों के दाम बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट रही है। जिससे कि बढ़ती महंगाई की मार महिलाओं के किचन तक देखने को मिल रही है। एक तरफ तो सरकार उज्जवला गैस बांटने का काम कर रही है दूसरी तरफ रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं जब गैस के दाम इतने बड़े हुए हैं तो सिलेंडर लेकर गरीब आम आदमी उसको भराएगा कैसे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल समेत सभी रोजमर्रा की चीजों के दामों पर अंकुश लगाने की देश और प्रदेश की सरकार से मांग की है।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us