थराली सूना की तनुजा देवराड़ी का उप शिक्षा अधिकारी (PCS) में हुआ चयन।

 थराली सूना की तनुजा देवराड़ी का उप शिक्षा अधिकारी (PCS) में हुआ चयन  

     


     


नवीन चन्दोला/ थराली, चमोली।

थराली। विकासखंड थराली के सूना गांव की निवासी तनुजा देवराड़ी का लोक सेवा आयोग प्रवर अधीनस्थ परीक्षा में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने से उनके  गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।


 तनुजा देवराड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता को दिया, तनुजा की विद्यालयी शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज थराली  से हुई, उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) से की, उनके पिता नित्यानंद देवराड़ी सेवानिवृत अध्यापक हैं, और माता दमयंती देवी गृहणी हैं। 



तनुजा देवराड़ी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है ।  

तनुजा की सफलता और उपलब्धि पर  थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डॉ जीतराम, ब्लॉक प्रमुख कविता देवी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा , विनोद रावत, भाजपा उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश त्रिकोटी,ठेकेदार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, समाजसेवी विनोद चंदोला,व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, प्रेम बुटोला, विनोद रावत, कमलेश देवराड़ी  तथा क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी और इसे नवयुवको के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us