बड़ा हादसा, दो जवान शहीद, 27 घायल

 बड़ा हादसा, दो जवान शहीद,  27 घायल



जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। 27 जवान घायल हुए हैं। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह बस दुर्घटना बडगाम के ब्रिल गांव में हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।


जानकारी के मुताबिक यह वाहन पांच बसों के काफिले का हिस्सा था, जिसमें 35 BSF जवान सवार थे। बस पहाड़ी सड़क से उतरकर एक बड़े गड्ढे में गिर गई। सभी घायल BSF जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us