70.30 लाख रुपये से होगा दो सड़कों पर डामरीकरण

 

70.30 लाख रुपये से होगा दो सड़कों पर डामरीकरण





अल्मोड़ा। प्रांतीय खंड लोनिवि रानीखेत जल्द ही दो सड़कों पर डामरीकरण का कार्य करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों सड़कों पर डामरीकरण होने से आठ हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।

लोनिवि ने ओखलधार-खल्डुवा सड़क पर 30 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य करेगा। इसके अलावा और नैल-कमान मोटर मार्ग में जसपुर गांव की ओर 44.30 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण होगा। लंबे समय से बदहाल हो चुकी दोनों सड़कों पर डामरीकरण करने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। सड़कों के बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार इन बदहाल सड़कों पर दो-पहिया वाहन चालक गिरकर घायल ही हुए हैं। स्थानीय निवासी उमेद सिंह और अशोक कुमार का कहना है कि दोनों सड़कें बरसात के मौसम में चलने लायक नहीं रहती हैं। सड़क की बदहाली को लेकर प्रांतीय खंड लोनिवि रानीखेत को सूचना दी थी। उन्होंने डामरीकरण के कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया आमंत्रित करने के लिए लोनिवि का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि डामरीकरण के कार्य के दौरान लोनिवि को समय-समय पर गुणवत्ता का भी निरीक्षण करना होगा। तभी कार्यदायी संस्था बेहतर कार्य करेगी।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us