रुद्रप्रयाग में अब भूस्खलन से पहले मिलेगा पूर्वानुमान, राज्य का पहला और देश का चौथा जिला बना

 

रुद्रप्रयाग में अब भूस्खलन से पहले मिलेगा पूर्वानुमान, राज्य का पहला और देश का चौथा जिला बना

जीएसआई ने राज्य में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जोन चिह्नित किए हुए हैं। इसमें रुद्रप्रयाग में ही 1509 जोन चिह्नित हैं। 

Landslide warnings will be issued in Rudraprayag before an incident occurs became fourth district in country
\

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन का पूर्वानुमान विधिवत देना शुरू कर दिया है। राज्य का रुद्रप्रयाग पहला और देश का चौथा ऐसा जिला बन गया है जिसका भूस्खलन चेतावनी को लेकर बुलेटिन जारी हो रहा है।

राज्य भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। जीएसआई ने राज्य में 14780 भूस्खलन जोन चिह्नित किए हुए हैं। इसमें रुद्रप्रयाग में ही 1509 जोन चिह्नित हैं। इसके अलावा जीएसआई रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी करने के लिए परीक्षण का काम रहा था। यह प्रयास करीब तीन साल से जारी थे। अब जीएसआई ने रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन को लेकर विधिवत पूर्वानुमान देना शुरू कर दिया है।


0/Post a Comment/Comments

Follow Us