सेरा में आसुओं का सैलाब; विपदाओं से घिरी बिटिया विदा...सादगी से विवाह, अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
चमोली में बीते दिनों आई आपदा ने लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ कर दिया। जिस वजह से सादगी के साथ नीमा का विवाह संपन्न हुआ। आपदा में परिवार की जमापूंजी चली गई।
मोक्ष गदेरे की बाढ़ में मकान और शादी का सामान बह जाने के बाद सेरा गांव के महिपाल सिंह गुसांई की बेटी नीमा की शादी बुधवार को गोपेश्वर के एक बरातघर में संपन्न हुई। आपदा का दर्द समेटे बेटी नीमा को विदा करने गांव के सभी आपदा प्रभावित और नाते-रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। अपना दर्द भुलाकर मायके पक्ष के लोगों ने बिटिया को विदा किया।

एक टिप्पणी भेजें