यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी: कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया, अमेरिका से चला रहा है नेटवर्क

 

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी: कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया, अमेरिका से चला रहा है नेटवर्क

हल्द्वानी के यू-ट्यूबर को धमकी देने वाला भाऊ गिरोह का सरगना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ है, जो अमेरिका से अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा है। यह हल्द्वानी में गैंग की पहली धमकी का मामला है।

 हल्द्वानी यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला भाऊ गिरोह का सरगना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ है। साल 2022 में भाऊ ने महज 24 घंटे के भीतर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तीन हत्याएं कराईं और जरायम की दुनिया का चर्चित नाम बन गया। इन तीनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद भाऊ फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था। विदेश जाने के बाद उसने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपना नेटवर्क खड़ा किया। उसके इशारे पर गिरोह चर्चित चेहरों और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी व आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। हिमांशु भाऊ रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है। हल्द्वानी (उत्तराखंड) में गैंग की धमकी देने का यह पहला मामला है।


0/Post a Comment/Comments

Follow Us