संस्कृत विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. विश्वेश

 संस्कृत विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. विश्वेश

 

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रो. कमला चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग अध्यक्ष के रूप में डॉ. विश्वेश ‘वाग्मी’ को नियुक्त किया गया। डॉ. वाग्मी ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय दर्शन विशेषतः न्याय वैशेषिक के क्षेत्र में अपनी शोध–साधना की है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा, डॉ. अनूप सेमवाल, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. बालकृष्ण बधानी समेत शिक्षकों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us