विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट, तहरीर दी

 

विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट, तहरीर दी


कीर्तिनगर। विकासखंड के जीआईसी न्यूली में एक छात्र के साथ किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने कहा कि छात्र की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कहा दोनों पक्षों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us