दयारा बुग्याल मिस्ट्री: 10 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता पांडे का सुराग। ड्रोन, डॉग स्क्वाड और हेलीकॉप्टर से जारी सर्च ऑपरेशन

  दयारा बुग्याल मिस्ट्री: 10 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता पांडे का सुराग। ड्रोन, डॉग स्क्वाड और हेलीकॉप्टर से जारी सर्च ऑपरेशन




 उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 24 वर्षीय ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है।

घटना के 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। युवती की खोज के लिए पुलिस, प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों द्वारा बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


ड्रोन, डॉग स्क्वाड और हेलीकॉप्टर से हो रही तलाश

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय की निगरानी में चल रहे अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), आईटीबीपी, सेना, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें जुटी हुई हैं।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us