कर्णप्रयाग में सिक्ख समुदाय लोगों ने स्थानीय लोगों पर किया तलवार से हमला
कर्णप्रयाग में निहंग सिक्स समुदाय की स्थानीय लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई। और इस विवाह ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग सिक्ख समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए। घटना में निहंग सिक्ख समुदाय का एक युवक भी घायल बताए जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। और आकर्षित लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीयराजमार्ग पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि निहंग सिक्खों ने धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। इसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया है। घटना में स्थानीय निवासी कर्णप्रयाग 26 वर्षीय प्रकाश रावत, नैनीसैंण निवासी 55 वर्षीय सुदर्शन कंडारी व 50 वर्षीय गजपाल सिंह देवतोली और 42 वर्षीय हरेंद्र सिंह पंवार शामिल है। जबकि 21 वर्षीय मोहाली पंजाब निवासी मनप्रीत घटना में घायल बताए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें