5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18 सितम्बर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चंदूलाल पुत्र कमल दास, निवासी वीरोदेवल, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि पर मु0अ0सं0 45/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम
1. अपर उप निरीक्षक भूपाल गुसाईं, चौकी प्रभारी बसुकेदार, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग
2. आरक्षी विनय कोठारी, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग


एक टिप्पणी भेजें