नई टिहरी में मनरेगा के काम पर जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

  नई टिहरी में मनरेगा के काम पर जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल




 नई टिहरी ग्राम सभा सिलोगी के धारकोट गांव में सोमवार की सुबह मनरेगा के काम पर जा रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे वीरेंद्र सिंह तिवारी मनरेगा के काम से ग्राम सिलोगी जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर गए ही थे कि भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से वे बुरी तरह घायल हो गए हैं।


जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल टिहरी ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भालू के  डर से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग वन विभाग से की है।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us