शादी का झांसा देकर लूट की वारदात, नशीला पदार्थ खिलाकर ठगी; हरिद्वार में फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर लूट की वारदात, नशीला पदार्थ खिलाकर ठगी; हरिद्वार में फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार




 उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद।

शादी के नाम पर युवकों को फंसाता था गिरोह

पुलिस के अनुसार, आरोपी भोले-भाले युवकों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया जाता था।


आरोप है कि युवक के बेहोश होने के बाद गिरोह के सदस्य घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।

फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस ने मामले में रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, पुनीत की पत्नी और फतेह सिंह मीना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से:


70 हजार रुपये नकद

5 मोबाइल फोन

नशीला पाउडर

बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को सीज कर दिया गया है।


आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।पुलिस की जांच में गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us