गौरीकुण्ड में चेकिंग के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप
खच्चरों के माध्यम से किया जा रहा था अवैध शराब का परिवहन, 131 बोतल शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा गौरीकुण्ड बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सोनप्रयाग की ओर से आ रहे एक खच्चर संचालक को चेकिंग के लिए रोका गया, जो पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। इसी दौरान उसके पीछे से आ रहे दो अन्य घोड़ा संचालक अपने घोड़ों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम द्वारा तीनों घोड़ों पर लदे सामान की चेकिंग की गई तो उसमें अन्य सामग्री के साथ शराब की बोतलें बरामद हुईं। तीनों खच्चरों से कुल 131 बोतल शराब (11 पेटी) बरामद की गई। बरामद सम्पूर्ण शराब को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।
मामले में पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
शराब के परिवहन में प्रयुक्त घोड़ों के टैग नम्बर के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही इन घोड़ों को फाटा स्थित अश्वशाला में भिजवाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण - शेर बहादुर पुत्र दल बहादुर, निवासी ग्राम दाहनगर, पालिक खाडा, वार्ड नम्बर 6, जिला कालीकोट, नेपाल; हाल निवासी सोनप्रयाग पार्किंग।
पुलिस टीम का विवरण -
1- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड
2- आरक्षी अर्जुन सिंह, चौकी गौरीकुण्ड
3- आरक्षी सुल्तान सिंह, चौकी गौरीकुण्ड
4- पीआरडी जवान पंकज कुमार, चौकी गौरीकुण्ड


एक टिप्पणी भेजें