दो अलग-अलग प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी शराब की बरामदगी, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को किया गया सीज

 दो अलग-अलग प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी शराब की बरामदगी, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को किया गया सीज




जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण आरम्भ हो गया है, यात्रा के सकुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्दशित किया गया है। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली गुप्तकाशी तथा कोतवाली ऊखीमठ द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में 02 अभियुक्तों को अवैध शराब परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी तथा कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।


कोतवाली ऊखीमठ में पंजीकृत अभियोग का विवरण

केस-1

प्रेम सिंह नेगी पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम ताल जामण, कोतवाली गुप्तकाशी को स्कूटी वाहन संख्या  UK14M3276 में 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज किया गया है।


पुलिस टीम का विवरण

1- महिला उपनिरीक्षक पूजा रावत

2- आरक्षी धीरेन्द्र सिंह

3- आरक्षी विनोद डुंगरियाल

4- आरक्षी राकेश नेगी


कोतवाली गुप्तकाशी में पंजीकृत अभियोग का विवरण

केस-2

हर्षपाल सिंह पुत्र श्री केशर सिंह निवासी ग्राम तुलंगा, कोतवाली गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग को स्कूटी वाहन संख्या UK19B 0189 में 18 बोतल इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है तथा शराब प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज किया गया है।


पुलिस टीम का विवरण

1- उ0नि0 सतीश चंद्र 

2- मुख्य आरक्षी मनवर

3- आरक्षी सुनील



0/Post a Comment/Comments

Follow Us