ऋषिकेश पुलिस ने किया नाबालिग से दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज

 ऋषिकेश पुलिस ने किया नाबालिग से दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज




 नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर धमकी देने के गंभीर मामले में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को गंगानगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को तपोवन बुलाकर आरोपी ने नशीला पदार्थ दिया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और लगातार फोन-मैसेज कर मिलने का दबाव बना रहा था।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-411/2026, धारा 137(2)/64 BNS एवं 3/4, 13/14 पॉक्सो अधिनियम तथा 77 किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नेहरूग्राम इन्द्रानगर स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी अखिलेश उर्फ अक्की (उम्र 20 वर्ष) पुत्र स्व. जितेन्द्र नौटियाल, निवासी लेन नं. 05, इन्द्रानगर, नेहरूग्राम, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी अखिलेश का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, महिला उनि सीमा राघव, कांस्टेबल दिनेश महर और संदीप छावड़ी शामिल थे।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us