श्रीनगर : SDRF ने बचाई एक व्यक्ति की जान, अलकनंदा से निकाला बाहर

 श्रीनगर : SDRF ने बचाई एक व्यक्ति की जान, अलकनंदा से निकाला बाहर




श्रीनगर गढ़वाल। शुक्रवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम तुरंत घाट की ओर रवाना हुई।बताया जा रहा है कि घटना कैंप के पास अलकनंदा घाट की है। टीम ने मौके पर पहुंचते ही नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को पानी से बाहर निकाल लिया।


व्यक्ति की पहचान श्रीनगर निवासी 50 वर्षीय असलम के रूप में हुई है। बाहर निकालने के बाद SDRF जवानों ने मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेज दिया। यदि समय पर टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us