केदारनाथ धाम हेलीपैड क्षेत्र से परिजनों से बिछड़ी 15 वर्षीय बालिका को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।

 केदारनाथ धाम हेलीपैड क्षेत्र से परिजनों से बिछड़ी 15 वर्षीय बालिका को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।




आज दिनांक 08.10.2026 को कुमारी सुदीपा मंडल पुत्री विद्युत मंडल, उम्र 15 वर्ष, निवासी उत्तर नौपाड़ा, हावड़ा, पश्चिम बंगाल, अपने परिवारजनों से श्री केदारनाथ धाम कमर्शियल हेलीपैड के पास से बिछड़ गई थी। परिजनों ने  बालिका को अपने स्तर से ढूंढने का प्रयास किया और नीचे आते वक्त बालिका के मिसिंग होने की सूचना चौकी लिंचोली पुलिस को दी गई, जिनके द्वारा स्वयं भी ढूंढने का प्रयास करते हुए चौकी भीमबली पुलिस को भी सूचित किया गया।


सूचना मिलते ही चौकी भीमबली पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में बालिका की तलाश एवं चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान श्री केदारनाथ धाम से अकेले नीचे की ओर आ रही एक बालिका को फोटो के माध्यम से पहचान कर पुलिस द्वारा सुरक्षित रूप से चौकी भीमबली पर लाया गया।


पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने के कारण तत्काल सम्पर्क नहीं हो सका। करीब 03 घंटे बाद श्री केदारनाथ धाम की ओर से बालिका के परिजन चौकी भीमबली पहुंचे।


पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन के उपरान्त बालिका को उसके चाचा श्री आनंद मंडल, निवासी उपरोक्त, की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। बालिका को पाकर परिजनों ने रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया गया व तदोपरान्त अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।



0/Post a Comment/Comments

Follow Us