केदारनाथ हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप टेम्पो ट्रैवलर पलटा, चालक सहित 16 व्यक्ति थे सवार,घायलों को पुलिस टीम द्वारा पहुंचाया अस्पताल

केदारनाथ हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप टेम्पो ट्रैवलर पलटा, चालक सहित 16 व्यक्ति थे सवार,घायलों को पुलिस टीम द्वारा पहुंचाया अस्पताल





दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 02:33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। वाहन संख्या DL 01 VC 6074 में चालक सहित कुल 16 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 08 महिलाएं एवं 08 पुरुष शामिल थे।


सूचना प्राप्त होते ही रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग द्वारा DDRF टीम एवं 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया।


घटनास्थल पर DDRF टीम, पुलिस, कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक (SHO), जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) एवं 108 एम्बुलेंस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।


रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में आवश्यक सहयोग किया गया।



0/Post a Comment/Comments

Follow Us