भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल मे मौत

 भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल मे मौत




पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र की 52 वर्षीय महिला की भालू के हमले में मौत हो गई। बुधवार दोपहर जंगल में बकरियां चराने और घास काटने गई महिला पर खालूढांढा के जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


मृतका की पहचान मंजू देवी (52 वर्ष, पत्नी होशियार सिंह) निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।


गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर लाया गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रामनगर तक पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग गया।


रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं और अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us