रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने संवेदनशील गांवों में की सामुदायिक हैजर्ड मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पर जोर
मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा सामुदायिक हैजर्ड मैपिंग को विशेष महत्व दिया जा रहा है। ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान और अनुभवों के आधार पर संघर्ष के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं।
वन्यजीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के दौरान जखोली रेंज के कोटी, डांगी, सिनगाटा सहित तथा खांकरा रेंज के पाटा, बांसी, सौंड़ सहित कई संवेदनशील गांवों में मैपिंग कर वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।
सप्ताह के दौरान विभिन्न रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला, बर्ड वाचिंग और मॉनिटरिंग उपकरणों का प्रशिक्षण भी दिया गया। समापन पर 8 अक्टूबर को डीएफओ विनीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चोपता के मक्कू बैंड और बनियाकुंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया।


एक टिप्पणी भेजें