दो दिनों की बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में मौसम हुआ सुहावना, श्रद्धालुगण धाम पहुंचकर कर रहे हैं दर्शन

दो दिनों की बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में मौसम हुआ सुहावना, श्रद्धालुगण धाम पहुंचकर कर रहे हैं दर्शन




अब तक 18,67,129 श्रद्धालुओं ने किए हैं बाबा केदारनाथ के दर्शन।


बीते दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद आज केदारनाथ धाम में मौसम साफ हुआ है। आज प्रातःकाल से श्रद्धालुगण केदारनाथ धाम के लिए पैदल, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी व हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंच रहे हैं। इस वर्ष की यात्रा में अब तक कुल 18,67,129 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे हैं। बर्फ की सफेद चादर से ढकी बाबा केदारनाथ की चोटियां और धाम का मनमोहक प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बढ़ी हुई ठंड के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं।


 जहां जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनके ठहरने, खान-पान, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं वहीं जिला पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा व सुगम यात्रा सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा अब लगभग अपने अन्तिम चरणों में है तथा इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर 2026 को बन्द होने हैं।



0/Post a Comment/Comments

Follow Us