रुद्रप्रयाग की बेटी रोशनी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जूनियर नेशनल में जीते रजत और कांस्य पदक

रुद्रप्रयाग की बेटी रोशनी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जूनियर नेशनल में जीते रजत और कांस्य पदक





41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालिका छात्रावास अगस्त्यमुनि की पूर्व में अध्ययनरत बालिका कुमारी रोशनी कालूडा ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और दो पदक अपने नाम किए।


रोशनी कालूडा ने अंडर-20 बालिकाओं की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं 3 किलोमीटर स्टीपल चेस में कांस्य पदक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।


जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग एवं उत्तराखंड खेल फेडरेशन ने बालिका को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


उन्होंने कहा कि रोशनी की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सीमित संसाधनों के बावजूद अगस्त्यमुनि छात्रावास की खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना जनपद की खेल प्रतिभा को दर्शाता है।



0/Post a Comment/Comments

Follow Us