प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस हुई खराब, रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म




प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ते में खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तब तक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

रुद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर रही हैं। यहां गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। जब तक दूसरी एंबुलेंस पहुंचती इससे पहले खराब एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी पत्नी गुरुदेव सिंह को बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन नगरासू से करीब दो किलोमीटर दूर शिवनंदी के पास अचानक बंद हो गई। दूसरी एम्बुलेंस बुलाने में लगभग एक घंटे की देरी हुई। इस बीच महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

0/Post a Comment/Comments

Follow Us