रविवार सुबह तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 व्यक्ति हुए घायल
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.06.2026 को समय प्रातः 05.00 बजे 112 द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि रा0रा0 107 तिलवाडा पैट्रोल पम्प के समीप 01 वाहन संख्या UP 16DK 0856 अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लगभग 50 मी0 गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे, सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए SDRF, DDRF, 108 एंबुलेसए, पुलिस को घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया तथा दुर्घटना में 05 व्यक्ति घायल हुए है। तथा घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेज दिया गया है।
घटना में घायल व्यक्ति का विवरण।
1.प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज थाना मोहम्मद गंज पलामू झारखंड
2.सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी सी 21 समर पाली थाना संभरपाली पश्चिमबंगाल
3.सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी उम्र 27 वर्ष निवासी राजगंज रायगंज जिला जलपाईगुड़ी असम
4.ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह उम्र 30 वर्ष निवासी राजगंज जलपाईगुड़ी असम
5.प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम उम्र 35 वर्ष ग्राम लंगड़ा पोस्ट औरैया जिला औरैया उत्तर प्रदेश (चालक)


एक टिप्पणी भेजें