अब तक की 50 दिनों की केदारनाथ यात्रा में 75 पुलिस कार्मिक हुए "𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲" के तौर पर सम्मानित।
आज के "𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲" बने आरक्षी प्रदीप शर्मा।
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार धरातल पर डटी हुई है। यात्रा मार्ग पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की अभिनव पहल "𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲"' के तहत आज कोतवाली सोनप्रयाग में नियुक्त आरक्षी प्रदीप शर्मा को आज का "𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲" चुना गया है। इनके द्वारा प्रचलित केदारनाथ यात्रा अवधि यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु दिए गए दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन किया गया है। अब तक की 50 दिनों की केदारनाथ यात्रा अवधि में कुल 74 पुलिस कार्मिकों को "𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲" के तौर पर सम्मानित किया जा चुका है।
एसपी रुद्रप्रयाग की यह पहल न केवल जवानों के सेवा भाव और हौसले को बढ़ा रही है, बल्कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता को भी और अधिक सुदृढ़ कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें