देवरियाताल - बनियाकुंड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटकों को एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

देवरियाताल - बनियाकुंड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटकों को एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू 




 देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर 05 व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी लगातार संपर्क  मै है सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रूद्रप्रयाग द्वारा तत्काल डी.डी.आर.एफ. एवं एस.डी.आर.एफ. की रेस्क्यू टीमों को मौके हेतु रवाना किया गया।

समय प्रातः 08:25 बजे DEOC द्वारा कॉलर से दूरभाष पर पुनः सम्पर्क किया गया। कॉलर द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें मार्ग में 02 स्थानीय व्यक्ति मिले हैं। स्थानीय व्यक्ति श्री हिमांशु से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्तियों को स्यूंकुडी नामक स्थान तक लाया जा रहा है।

तत्पश्चात समय प्रातः 09:46 बजे DEOC. द्वारा डी.डी.आर.एफ. के श्री नरेन्द्र सिंह से वार्ता की गई। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि डी.डी.आर.एफ. एवं एस.डी.आर.एफ. की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं तथा सभी 05 व्यक्ति सुरक्षित मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा उन्हें सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है।

वर्तमान स्थिति सामान्य है तथा सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं।

महोदय अवगत कराना है कि देवरियाताल से चोपता तुंगनाथ ट्रैक पर 05 यात्री रास्ता भटक गए उक्त पांच यात्रियों का DDRF/आपदा मित्र तहसील ऊखीमठ व SDRF  अगस्त्यमुनि द्वारा सफल व सुरक्षित रेस्क्यु किया गया। जिनका विवरण निम्न हैः-

1- पुरूषोत्तम चौधरी पुत्र समदर्शी चौधरी, उम्र- 21 वर्ष, निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़।

2- सचिन कुमार श्री शम्भू राय, उम्र- 23 वर्ष निवासी- मिजोरम।

3- आलोक कुमार पुत्र श्री कमाल बाय, उम्र- 22 वर्ष, निवास- दिल्ली।

4- साहिल कुमार पुत्र सुशील कुमार, उम्र- 22 वर्ष, निवासी पटना।

5- अभिजीत कुमार पुत्र मनोज कुमार, उम्र- 22 वर्ष, निवासी जगरनाथा, दुर्गा मंदिर जगरनाथा, उचाका गांव, गोपालगंज, बिहार।


0/Post a Comment/Comments

Follow Us