सिल्ली क्षेत्र में केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर चार लोग हुए घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना की जानकारी मिली कि सिली के समीप बाईक और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम , एसडीआरएफ टीम, 108 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
बताया जा रहा है की टक्कर काफी जोरदार है। जिसमें दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए हैं। राहत एवं बचाव दल घायलों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध उपलब्ध कराने के लिए जुट गए।


एक टिप्पणी भेजें