घिमतोली कोटखाल मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
रुद्रप्रयाग के कोटखाल व कनकचोरी के मध्य स्कूटी के नीचे गिरने की सूचना मिली। चौकी दुर्गाधार के जरिये डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई की कोटखाल व कनकचोरी के मध्य एक स्कूटी खाई में गिर गई है जिस सूचना पर चौकी फोर्स मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल का रेस्क्यू कर गहरी खाई से सड़क तक लाया गया तथा 108 के माध्यम से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया।
घायलों के नाम पता
1 ललित सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह राणा निवासी पोखरी जनपद चमोली
2 अनिल कुमार निवासी पीजी कॉलेज पोखरी जनपद चमोली
स्कूटी no U K 13A 7676


एक टिप्पणी भेजें