रुद्रप्रयाग पुलिस का मानवीय चेहरा श्री केदारनाथ धाम में निभायी मददगार की भूमिका
जनपद में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा का तीसरा चरण आरम्भ हो गया है, निरन्तर रुप से श्रद्धालुओं का आगमन धाम में हो रहा है। श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर तत्परता से मुस्तैद है।
1- दिल्ली निवासी श्रद्धालु चन्द्रगुप्त जी का मन्दिर के अन्दर पर्स गुम हो गया था, जिसमें 8000 की नकदी व अन्य महत्वपूर्ण कागजाद थे, रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए उक्त पर्स को सकुशल बरामद कर श्रद्धालु चन्द्रगुप्त जी को सकुशल सुपुर्द किया। पर्स वापस मिलने पर श्रद्धालु ने रुद्रप्रयाग पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।
2- श्री केदारनाथ यात्रा पर आयी एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु जो अपने परिवार से बिछड़ गयी थी को भी रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों ने अपने अथक प्रयासों के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया। अपनों को वापस पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें